फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी में बिना अनुमति हो रही डिबेट प्रॉक्टोरियल टीम ने रुकवाई, हुई नोकझोंक

Sat, 17 Aug 2024 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम ने गणित विभाग के बाहर छात्रों द्वारा बिना अनुमति कराए जा रही डिबेट को रूकवा दिया। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम पर धक्का-मुक्की करने और कार्यक्रम नहीं करने देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में स्वतंत्रता दिवस पर गणित विभाग के बाहर छात्रों द्वारा बिना अनुमति कराए जा रहे वाद-विवाद कार्यक्रम (डिबेट) को प्रॉक्टोरियल टीम ने रुकवा दिया। इस पर गुस्साए छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के बीच नोकझोंक हो गई। छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम पर धक्का-मुक्की करने और कार्यक्रम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। वहीं, एएमयू इंतजामिया का कहना है कि बिना अनुमति हो रहे कार्यक्रम को रुकवाया गया। छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


रिसर्च स्कॉलर गयासुद्दीन ने बताया कि सिंडॉन्स डिबेटिंग क्लब की ओर से डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेशन ऑफ द स्टूडेंट इन द यूनिवर्सिटी विषय पर वाद-विवाद कार्यक्रम की पिछले पांच दिनों से तैयारी चल रही थी। एएमयू इंतजामिया से कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी, लेकिन 14 अगस्त की रात्रि 11 बजे अनुमति को रद्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार 15 अगस्त को डिपार्टमेंट व स्कूलों से छात्र कार्यक्रम स्थल गणित विभाग के बाहर बने लॉन में पहुंचे। कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि प्रॉक्टोरियल टीम आ गई। कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर, माइक व झंडे हटाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों के साथ धक्कामुक्की भी की।

प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर स्ट्रेची हॉल में कुलपति नईमा खातून द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ परिसर में जश्न ए आजादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि गणित विभाग के बाहर सिंडॉन्स डिबेटिंग क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम किया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची और कार्यक्रम को रुकवा दिया गया, क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है। छात्रों के आरोप में निराधार हैं। इस संबंध में जांच करने के साथ छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें