फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

Sat, 23 May 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
महादेव अखाड़ा बगीची द्वारा शुक्रवार को खेरेश्वर चौराहा स्थित बिजली घर के निकट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंत में 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती महादेव अखाड़ा के यश चौधरी पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


मुख्य मुकाबलों में महादेव अखाड़ा के विष्णु पहलवान और सुनील छतारी के बीच 5100 रुपये की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। विनीत छतारी और अखिल कुमार के बीच 2100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। महादेव अखाड़ा के प्रदीप पहलवान ने विजय खैर को पराजित कर जीत हासिल की।

शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल में 70 से अधिक कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लतेश चौधरी, कंछी पहलवान, वीरेंद्र कुमार, ज्ञानस्वरूप बाबा सहपऊ वाले, नवीन कुमार गुप्ता ‘मामा’, प्रेमशंकर, पवन शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें