देवछठ मेला 29 अगस्त से 7 सितंबर तक लगेगा। 4 से 6 सितंबर तक दंगल होगा। दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान शामिल होंगे। महिला पहलवान भी आएंगी।
अलीगढ़ के श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित देवछठ मेले में दंगल और कब्बडी का रोमांच देखने को मिलेगा। महिला पहलवान भी दम दिखाएंगी। जीटी रोड स्थित एक होटल में 28 अगस्त को श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी लतेश चौधरी ने बताया कि 29 अगस्त से 7 सितंबर तक मेले का आयोजन होगा। 4 से 6 सितंबर तक दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल के संयोजक कच्छी पहलवान ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवान शामिल होंगे। महिला पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है। खेल महोत्सव आयोजन समिति के उप प्रभारी नितेश उपाध्याय व ऋषि शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, मुख्य सलाहकार पंकज धीरज, गौरव अग्रवाल राधे, नीलेश उपाध्यय आदि मौजूद रहे।