फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में फ्रांस व जॉर्जिया के पहलवान दिखाएंगे दम

विज्ञापन
जॉर्जिया के पहलवान इरफान। - फोटो : SAMVAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलीगढ़। शहर की धरती पर पहली बार ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखने को मिलेगा, जब विदेशी पहलवान अलीगढ़ की धरती पर दम दिखाएंगे। अखाड़ा तुरैयाशाह की ओर से 9 व 10 अप्रैल को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फ्रांस के लुको और जॉर्जिया के इरफान जैसे नामी पहलवान भारतीय पहलवानों को चुनौती देते नजर आएंगे।
पहली बार अलीगढ़ में ऑल इंडिया स्तर के मुकाबलों में विदेशी पहलवान भी शिरकत करेंगे। इस दंगल में भारतीय सेना में तैनात भारत पहलवान, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान समेत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के करीब 200 नामचीन पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

खलीफा बिलाल पहलवान, शकील प्रधान और शावेज ने बताया कि अलीगढ़ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विदेशी पहलवानों की भागीदारी हो रही है, जिससे दंगल का रोमांच कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कुश्ती प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगा।
विज्ञापन

दो दिनों तक चलने वाले इस दंगल में दर्शकों को जबरदस्त मुकाबले, रोमांचक पल और परंपरागत कुश्ती की असली झलक देखने को मिलेगी।

जॉर्जिया के पहलवान इरफान।- फोटो : SAMVAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें