फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल चलो अभियान शुरू, पुस्तकें बांटीं

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय में विद्या​र्थियों को रोली-टीका लगातीं ​शि​क्षिका। साथ में प्रधानाचार्य वीरेंद
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों के माथे पर रोली-चंदन लगाकर उनका स्वागत किया गया। पीएसी परिसर स्थित बालक पाठशाला-63 में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि हमारे सभी शिक्षक अच्छा कार्य कर रहे हैं, जो विद्यालयों में दिखाई देता है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि अभिभावकों के बीच जनजागरूकता अभियान की आवश्यकता है।
छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने भी विचार रखे। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र में जिले का नवीन नामांकन लक्ष्य 65000 होना चाहिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कनोबी ब्लॉक गंगीरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रजा नगर ब्लॉक लोधा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बीएसए डॉ. राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र अलीगढ़ सतीश शर्मा ने आभार जताया। संचालन एसआरजी संजीव शर्मा ने किया। मौके पर सीडीओ योगेंद्र कुमार, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों को रोली-टीका लगातीं शिक्षिका। साथ में प्रधानाचार्य वीरेंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें