फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेरेश्वर धाम में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

विज्ञापन
खेरेश्व परिसर में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
खेरेश्वर धाम में देवछठ मेले के तहत कुश्ती दंगल हुआ, जिसमें पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर खूब तालियां बटोरीं। दंगल संयोजक लतेश चौधरी ने बताया कि 51 हजार रुपये तक की कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

महिला वर्ग में करन सादाबाद ने मानव शांतिकुंज को हराया। वामोती के गौरव और निधौली कला के अल्फाज की पांच हजार, मानई के रुपेश और तरैया के शावाज की दस हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। तीन हजार में शांतिकुंज के प्रेम ने अकसौली के सूरज को हराया।

महादेव के कालू ने खैर के तोता, रोहित ने उमरी केशव और सुनील ने नागवली के सत्येंद्र को हराया। रेफरी वासु कुमार, नवल खलीफा, वीरू व वद्दा पहलवान रहे। समाजसेवी सुमित सर्राफ, शहर विधायक मुक्ता राजा और गेल इंडिया के शेर सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रात दस बजे रसिया दंगल में अखाड़ा गोपाल जनाना मुरसान और मुकेश देव-विजेंद्र प्रधान राया के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष गेहराज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा समेत समिति सदस्य मौजूद रहे। संचालन रविंद्र अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें