कार्यशाला में बच्चों को साइवर अपराध, मिशन शक्ति एवं नशामुक्ति के बारे में बताया गया। शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सुरक्षित व स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
गभाना स्थित अटल आवासीय विद्यालय में एसपी क्राइम ने साइबर अपराध, मिशन शक्ति एवं नशामुक्ति के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन
यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक-बालिकाओं एवं प्रदेश के अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम एसपी क्राइम ममता कुरील व सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह ने मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया।
एसपी क्राइम ममता कुरील ने बच्चों को साइवर अपराध, मिशन शक्ति एवं नशामुक्ति के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सुरक्षित व स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया।
कार्यशाला में एएचटीयू प्रभारी उदयभान सिंह, थानाध्यक्ष गभाना, उम्मीद एनजीओ से नदीम अंजुम, अमित कुमार, उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी, अटल आवासीय विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत, उप प्रधानाचार्य संदेश कुमार, एके गौतम आदि मौजूद रहे।