वाधवानी फाउंडेशन, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) अलीगढ़ चैप्टर, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन और स्माल्ट एंड बेरिल के संयुक्त तत्वावधान में एआई कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में 100 से अधिक एसएमई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए।
एक शताब्दी से अलीगढ़ की पहचान बने ताला उद्योग सहित अन्य उद्योग अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के प्रयोग से अपनी उत्पादकता बढ़ाएंगे और साथ ही अपने उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे। इसी उद्देश्य के लिए 11 अक्तूबर को मैरिस रोड स्थित एक मॉल में वाधवानी फाउंडेशन, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) अलीगढ़ चैप्टर, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन और स्माल्ट एंड बेरिल के संयुक्त तत्वावधान में एआई कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में 100 से अधिक एसएमई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में एआई का उपयोग सिर्फ उद्योगों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के प्रस्तावित लॉक म्यूजियम का लेआउट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर की चिर स्थायी समस्याओं जैसे जलभराव और बच्चों में कुपोषण आदि के समाधान के लिए भी एआई की सहायता ली जा रही है।