फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शुरू हुई मुकदमों की समीक्षा, दो अदालतों में भेजे गए जहरीली शराब कांड के नौ मुकदमे

Sat, 11 Oct 2025 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीजे-11 में विचाराधीन पांच मुकदमे एडीजे-6 में व चार मुकदमे एडीजे-14 की अदालत में ट्रांसफर किए गए हैं। चूंकि इन अदालतों में पहले से इस कांड के अन्य मुकदमे विचाराधीन हैं, इसलिए यहां भेजा गया हैं।
विज्ञापन
जहरीली शराब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब कांड के मुकदमों में आरोपी घोषित माफिया अनिल-सुधीर व विपिन को एक मुकदमे में बरी किए जाने के बाद मुकदमों की समीक्षा शुरू हो गई है। इसी क्रम में एडीजे-11 में संचालित नौ मुकदमे दो अन्य कोर्टों में भेज दिए गए हैं। दूसरे कोर्टों से भी अन्य मुकदमे इन्हीं दोनों अदालतों में भेजे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों घोषित माफिया अनिल-सुधीर व विपिन सहित पांच लोग एक मुकदमे में बरी किए गए हैं। इसके बाद हुई समीक्षा में जिला जज स्तर से एडीजे-11 में विचाराधीन पांच मुकदमे एडीजे-6 में व चार मुकदमे एडीजे-14 की अदालत में ट्रांसफर किए गए हैं। चूंकि इन अदालतों में पहले से इस कांड के अन्य मुकदमे विचाराधीन हैं, इसलिए यहां भेजा गया हैं। मुकदमों के त्वरित व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें