कौडियागंज में हड़ताल पर बैठे मजदूर। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बा कौडियागंज में पल्लेदार और मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को एक दिवसीय हड़ताल रखी। मजदूरों की हड़ताल से बाजार के बड़े दुकानदारों पर खासा असर पड़ा है।
एक स्थान पर जमा हुए मजदूरों ने कहा कि वह धूप, बारिश व सर्दी जैसे हर मौसम में कड़ी मेहनत कर मजदूरी व पल्लेदारी करते हैं। इसके बदले उन्हें जो मेहनताना मिलता है वह हाड़तोड़ मेहनत से बहुत कम है। बढ़ती महंगाई में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इसी मजबूरी को लेकर समाज के लोगों से मेहनताना बढ़ाने की मांग की गई है। मजदूर भगवानदास ने कहा कि दुकानदारों ने उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाई तो आगे भी हड़ताल रखने को मजबूर होंगे।