फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : मुनकाद

Fri, 20 Mar 2026 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद मुनकाद अली। - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को खैर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन



उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक कार्यकर्ता के वोट को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।


मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि पार्टी में युवाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देने का निर्णय ऐतिहासिक है। बैठक में अनिल बघेल, रणवीर कश्यप, अशोक सिंह एडवोकेट, हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय के अलावा अलीगढ़, एटा, कासगंज व हाथरस जनपद के जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा के पदाधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें