क्षेत्र मुख्य बिजलीघर पर पुरानी मशीन हटाकर नई मशीन लगाने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। इसको लेकर सुबह 10:15 बजे से शुरू हुआ कार्य दोपहर तीन बजे तक चला। अभी यह कार्य आठ जनवरी तक चलेगी।
ट्रांसमीशन के जेई रजत कुमार ने बताया कि पहले फेज में 132 केवी के कंट्रेक्टर को बदला गया है। इसके बाद दूसरे और तीसरे फेज पर कार्य होगा। इसके बाद टेस्टिंग की जाएगी। आठ जनवरी बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस कार्य के दौरान पूरा कार्य करने के लिए अतरौली, छर्रा, गनियावली, जिरौली धूम सिंह, बड़ेसरा, गोधा, गाजीपुर, अरनी, बुढ़ासी आदि बिजलीघरों से जुड़े गांव और अतरौली शहर की सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष से इस कार्य को पूरा कराने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, अगर यह कार्य गर्मी के मौसम में किया जाता तो लोगों को परेशानी होती। उन्होंने बताया कि आज करीब साढ़े पांच घंटे की कटौती रही। इस मौके पर एई विकास गुप्ता, शशांक आर्या आदि मौजूद रहे।