फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकुमार (55) पुत्र लोकमन मजदूरी का काम करते थे। रविवार देर शाम को चंडौस-गौमत मार्ग पर गांव रेसरा के पास उनमें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से निकल रहे छोटे बेटे ने सड़क किनारे भीड़ देखी तो वह रुक गया। मौके पहुंचा तो उसे घायल हालत में पिता कोे देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, उपचार कराकर घर ले आए। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि घर में रात करीब दस बजे राजकुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि वह शराब पीने का आदी थे। कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि हमारे पास सड़क दुर्घटना की कोई जानकारी नही है। कोतवाली में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें