फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मई तक वाहन लाइसेंस का काम परिवहन विभाग में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते परिवहन विभाग ने वाहन लाइसेंस जारी करने का काम अब 29 मई तक स्थगित कर दिया है। बीती 23 अप्रैल से इस कार्य पर रोक लगी हुई है। 23 अप्रैल से लेकर 29 मई तक की अवधि के बीच जिन भी आवेदकों को स्लॉट बुक हैं, उनके स्लॉट की तारीख बदली जाएगी और नए स्लॉट की जानकारी उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उक्त तिथि व समय पर आवेदक को कार्यालय पहुंचकर समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण करानी होंगी। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि वाहन लाइसेंस को छोड़कर अन्य सभी कार्यों को संपादित किया जा रहा है। वाहन ट्रांसफर, चालान भुगतान, आरसी, रिन्यूअल, टैक्स, परमिट, फिटनेस आदि का कार्य जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें