फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते पदक

विज्ञापन
गांव धनसारी ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में जीत कर वापिस आए बच्चों का स्वागत करते हुए अध्यापक  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव धनसारी स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे अयोध्या पहुंचे थे। कुश्ती प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के मौ. आदिल हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इरफान, सहवान, अल्कीना तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय धनसारी के फूल हसन और सिहावली की राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। जूडो में प्राथमिक विद्यालय धनसारी के मो. आदिल ने तृतीय, अल्वीना ने द्वितीय, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय धनसारी की ममता ने द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचने पर अध्यापकों व अभिभावकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर संजय कुमार, ललित कुमार, आभारानी गौड़, प्रेमलता वर्मा, आबाद गाजी, निराले पहलवान, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें