राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा शिवदान सिंह स्मृति कॉलेज इगलास में बृहस्पतिवार को हुई अंतर महाविद्यालय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अतरौली क्षेत्र के खिलाडि़यों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय के पॉवर लिफ्टर कन्हैया कुमार ने 83 किलोग्राम में द्वितीय स्थान, 53 किलोग्राम में राहुल ने प्रथम, विशाल कुमार भारती ने द्वितीय व मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. अफरोज आलम व क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जुगल किशोर ने विजेताओं को विद्यालय लौटने पर सम्मानित किया।