नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में शनिवार को कलश यात्रा के साथ गो भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा प्रारंभ होने से पहले धनियावाड़ा से महिलाओं ने बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कथा व्यास श्रीराम बल्लभाधीश महाराज भी मौजूद रहे।
कलश यात्रा में गोशाला प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने महिलाओं के सिर पर कलश धारण कराए। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर धनियावाडा से प्रारंभ होकर कलश यात्रा कनवरी गंज, देहली गेट, खटिकान चौराह होते हुए नगला मसानी गोशाला पहुंची। बैंड के मधुर भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद गोशाला में गो भागवत कथा प्रारंभ हुई।
यहां कथा व्यास श्रीराम बल्लभाधीश महाराज ने गोमाता के महत्व को बताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ओंकाराचार्य महाराज, प्रदीप सिंघल, भावना सिंघल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, अनीता, संध्या, मीनाक्षी, पवन कोल, कुसुम, कंचन, अंजू शर्मा, आशा, नीरज जादौन, वीनेश, तरंग, अभिराम गोयल, लक्ष्मी नारायन, राजेंद्र नूतन, राजकुमार किराना, धर्मेंद्र, प्रदीप गंगा, राजेंद्र कोल, अविनाश, मुरारीलाल, रमेश ह्रदेश आदि मौजूद रहे।