आईपीएल की तर्ज पर दुबई में चल रही महिला टी-ट्वेंटी चैलेंज कप में शुक्रवार को अलीगढ़ की मुस्कान मलिक को खेलने के लिए मौका मिल सकता है। वह सुपरनोवाज टीम का हिस्सा हैं। शहर की उभरती खिलाड़ी मुस्कान को पहले मैच में मौका नहीं मिला था।
हालांकि, टीम भी हार गई थी। उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को होने वाले मैच में मुस्कान को टीम में जगह मिल सकती है, जिसके लिए अलीगढ़ में क्रिकेट प्रेमी दुआ भी कर रहे हैं। मुस्कान के कोच अब्दुल जब्बार ने बताया कि अगर मुस्कान को मौका मिला तो वह मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकती है।
बहरहाल, मुस्कान को टीम में जगह मिलेगी या नहीं। इसका निर्णय टीम प्रबंधन करेगी। फिर भी मेरी दुआ है कि उसे खेलने का मौका मिले। शान, शानू ने कहा कि उम्मीद है कि मुस्कान खेलती नजर आए, क्योंकि उसके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें लगी हैं।