फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमादारी की मिसालः ढाई साल पहले पर्स में मिले 42 हजार रुपये लौटाए

Fri, 06 Nov 2020 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
42 हजार रुपयों को लौटाते शिवभक्त तोताराम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ढाई साल बाद खोया पर्स पुस्तक व्यापारी नवनीत वार्ष्णेय को लौटाकर शिव भक्त तोताराम वार्ष्णेय ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पर्स में 42 हजार रुपये व डॉलर थे। पर्स पाकर नवनीत भावुक हो गए।

विज्ञापन


ढाई साल पहले छिपैटी बाजार के नवनीत वार्ष्णेय का पर्स गिर गया था। पर्स कहां गिरा उन्हें भी नहीं पता था। उन्होंने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन पर्स नहीं मिला। निराश होकर वह अपने घर चले गए। इसी बीच यह पर्स खेरेश्वर महादेव बाबा के भक्त तोताराम वार्ष्णेय को मिल गया। जिनका पर्स है, उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास उन्होंने किया।

सोशल मीडिया पर भी पर्स मिलने की जानकारी साझा कर दी गई। करीब ढाई साल बाद नवनीत सोशल मीडिया के जरिये तोताराम के पास पहुंच गए, जिन्होंने पिछले दिनों खेरेश्वर मंदिर में नवनीत को पर्स लौटा दिया। इस ईमानदारी के लिए तोताराम की खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें