फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनम मुजीब, एमन हसन, बुशरा को मिले अवार्ड

Wed, 10 Feb 2016 01:26 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के वीमेंस कालेज में स्थ्ाापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सह कुलपति ब्रिगेडियर एस अहमद अली ने छात्रा अनम मुजीब को डॉ. जाकिर हुसैन, एमन हसन को एमजे हैदर और बुशरा अहमद को पापा मियां पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 
विज्ञापन

सह कुलपति ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में इस कालेज के संस्थापक शेख मुहम्मद अब्दुल्ला और उनकी पत्नी वहीद जहॉ के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कालेज मैगजीन के साथ साथ हिंदी शिक्षिका डॉ. शगुफ्ता नियाज की आदिवासी जीवन पर लिखी पुस्तक और प्रो. अतहर सिद्दीकी द्वारा तैयार की गई शेख अब्दुल्ला की पुस्तक का भी विमोचन किया।
प्राचार्या प्रो. नईमा गुलरेज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज के बदलाव के साथ साथ इस कालेज के ढांचे में भी बदलाव किया जा रहा है। प्रिंसिपल और फीमेल एजूकेशन एसोसिएशन की सचिव प्रोफेसर जकिया अतहर सिद्दीकी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। संचालन निदा हसन ने और धन्यवाद डॉ. शीला शहाब ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें