अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि सभागार में मॉर्डन उर्दू शिक्षा समिति द्वारा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्र एएमयू एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव सैयद साजिद हसन उर्फ जानी भाई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां द्वारा किया गया। विशिष्ठ अतिथि पूर्व कार्यवाहक एएमयू कुलपति प्रो. शब्बीर थे। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत् महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया गया। संस्था द्वारा मो. शब्बीर को उप्र शिक्षा रत्न सम्मान एवं सैयद साजिद हसन को उप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
एस.के. इंटर कालिज जयगंज रोड़ के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये।इस मौके पर संस्था के चेयरमैन एवं एसके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जमीरूद्दीन, संयोजक एवं संस्था के प्रदेश महामंत्री बाबा फरीद आजाद, डा. मसूद, यामीन खां, सगीर, मुश्ताक अहमद, अख्तर अली, प्रशांत बाल्मीकि, गुलिस्ताना आदि उपस्थित थे।