फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब ठेके विरोध में महिलाओं ने झाड़ू व डंडे लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव ऐदलपुर में खुले देसी शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को गांव की महिलाओं ने ठेके सामने भजन-कीर्तन किया। झाड़ू व डंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया और उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन

महिलाओं के इस आंदोलन का गांव के कुछ लोगों ने समर्थन किया। सूचना पर एसडीएम शिशिर कुमार सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर बीके वर्मा, नायब तहसीलदार काजल तोमर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए ठेका हटाने की मांग रखी।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि यह ठेका प्रसिद्ध इच्छा पूर्ति धाम मंदिर से मात्र 115 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। महिलाओं ने यह भी बताया कि मंदिर या खेत पर जाते समय शराबियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे असुरक्षा का माहौल बन रहा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने ठेके को स्थायी रूप से हटाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर ठेके के स्थानांतरण की प्रक्रिया समझाई। तत्काल कार्रवाई संभव न होने की बात कही गई, लेकिन नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें