फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या में होने पर एक फोन लगाएं महिला, 10 मिनट में पहुंचेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी समस्या में फंसे होने पर अब महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बस प्रशासन की ओर से गठित की गई महिला सुरक्षा सेल के नंबर पर फोन करने की जरूरत है। फोन करने के अधिकतम 10 मिनट के अंदर पीड़िता तक मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई सेल का रविवार को कलक्ट्रेट के कमरा नंबर पांच में उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी को इस सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। ग्राम पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक कमेटी गठित की गई है। डीएम ने बताया कि समस्या में होने पर 9149230086, 6397567702, 7817090649 पर फोन कर महिला मदद पा सकती हैं। सेल के कर्मचारियों को जैसे ही कोई फोन आएगा। पीड़िता की लोकेशन पूछ तत्काल उसके ग्राम या वार्ड की कमेटी को उसके पास मदद को भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस और आशा ज्योति केंद्र की टीम को भी जानकारी देकर वहां भेजा जाएगा। इस सेल से कई विभागों को जोड़ा गया है। हमारा उद्देश्य हर पीड़ित महिला, युवती की मदद करना, उसे न्याय दिलाना है। सेल महिला सुरक्षा हित में 24 घंटे कार्य करेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी में चौकीदार, आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा, एएनएम, राशन डीलर, जनसेवा केंद्र संचालक, सफ ाई कर्मी सदस्य रहेंगे। नगरीय कमेटी में आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा, एएनएम, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र संचालक, वसूली कर्ता सदस्य नगर निगम, कर संग्रहकर्ता सदस्य नगर निगम, एवं सफ ाई कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें