फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में ट्रेन कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क इलाके के छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हालांकि परिवार ने इसे हादसा बताया है। मगर पुलिस जांच में सुसाइड की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय दुष्यंत त्यागी उर्फ छोटू पुत्र लोकेंद्र पाल सिंह रात परिवार में विवाद होने पर साढ़े ग्यारह बजे बाइक लेकर गुस्से में घर से निकल आया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर पुलिस व परिवार को मिली। वह परिवार में छह भाई बहनों में पांचवें नंबर का था और कारखाने में काम करता था। पोस्टमार्टम केंद्र पर आए परिजनों ने इसे हादसा बताया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार मामले में कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मगर मौके पर मौजूद लोग इसे सुसाइड बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें