फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सजने-संवरने के लिए महिलाएं बेकरार, बुकिंग की भरमार

Thu, 09 Oct 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बाजार में करवा चौथ की खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
करवाचौथ पर सजने-संवरने के लिए इस बार भी सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या और त्योहार के दिन के लिए ब्यूटी पार्लरों पर बुकिंग की भरमार है। मेहंदी लगाने वालों को भी खूब ऑर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में अगले दो दिन इन कारोबारियों और डिजाइनरों के लिए बेहद व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन

पतियों की सलामती के लिए उपवास रखने वाली महिलाएं सोलह शृंगार करके करवाचौथ का पूजन करती हैं। साल भर में यही ऐसा मौका है, जब सुहागिनें दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं। खासकर त्योहार से एक दिन पहले और त्योहार के दिन ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों के यहां भीड़ बढ़ जाती है।
महिलाओं ने फेशियल कराना शुरू भी कर दिया है। करीब पांच सिटिंग में होने वाले फेशियल में इस साल एंगल, फ्रूट और लोटस फेशियल की अधिक मांग है। इसके साथ ही ओ थ्री फेशियल भी खूब चल रहा है।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालकों का कहना है कि इस साल करवाचौथ पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि अग्रिम बुकिंग बड़ी संख्या में हुई हैं। वहीं मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या इस साल काफी अधिक है।
एक अनुमान के मुताबिक शहर के 20 प्रमुख ब्यूटी पार्लरों पर करीब 400 महिलाओं ने मेकअप कराने और 800 महिलाओं ने सिर्फ मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग कराई है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर के बाजारों में जगह-जगह मेहंदी डिजाइनर मेहंदी लगाते नजर आएंगे।




इस साल ये हैं सजने-संवरने की न्यूनतम दरें

ओ थ्री फेशियल
1500 रुपये

फ्रूट फेशियल

500 रुपये

लोटस फेशियल
700 रुपये

नेचर्स फेशियल
800 रुपये

ब्लीच नेचर्स

250 रुपये

साधारण ब्लीच
150 रुपये

हेयर स्पा
700 रुपये

हेयर स्मूथिंग 01 साल
3000 रुपये

हेयर कलर 1500 रुपये

वैक्स

250 रुपये

थ्रेडिंग


20 रुपये

हेयर कट यूवी

150 रुपये

लेयर कट

300 रुपये
डी 10


150 रुपये

मेहंदी अरेबिक

100 रुपये प्रति हाथ

मेहंदी हाथ भरी
200 रुपये प्रति हाथ

पैर अरेबिक

120 रुपये प्रति पैर

पैर भरी मेहंदी

150 रुपये प्रति पैर

नोट : यह दरें न्यूनतम हैं, अलग-अलग ब्यूटी पार्लर पर भिन्न दरें हो सकती हैं।


इस साल करवाचौथ के लिए फेशियल शुरू हो गए हैं। एलंगन, फ्रूट, ओ थ्री फेशियल की मांग अधिक है, लेकिन हम लोग स्किन के हिसाब से फेशियल कर चयन करते हैं। हर फेशियल हर स्किन पर मैच नहीं करता। बुकिंग काफी अधिक है, प्री फेशियल शुरू हो चुके हैं।
-नीतू वर्मा, संचालक, ब्यूटी पार्लर।







इस साल काफी अच्छी स्थिति है। हमारे पास फेशियल, मेकअप व मेहंदी, सभी की बुकिंग पहले से कराई गई हैं। समय के हिसाब से बुकिंग की गई हैं, ताकि ग्राहकों को अधिक बैठना न पड़े। हमने ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टाफ भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

-सीमा सिंह, संचालक, ब्यूटी पार्लर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें