फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, तांत्रिक पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके की केला नगर गली नंबर-5 में रहने वाली एक वृद्धा की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने घर में रहने वाले एक तांत्रिक पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, मृतका के पति का कहना है कि वह एक माह से टाइफाइड से ग्रसित थी। इसी से उसकी मौत हुई है। क्वार्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल मायका पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

आमना खातून (60) पत्नी अब्दुल गफ्फार निवासी केला नगर गली नंबर-5 के घर में 15 साल से एक तांत्रिक रह रहा है। पति अब्दुल गफ्फार पशु चिकित्सक के पद से रिटायर्ड हैं। अब्दुल गफ्फार के अनुसार पत्नी एक माह से टाइफाइड से ग्रस्त थी। गुरुवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका के भतीजे शान मोहम्मद का आरोप है कि फूफा ने तांत्रिक को घर में पनाह दे रखी है। वह तांत्रिक क्रियाएं करता रहता है। बुआ की बड़ी बेटी नरीसा और बेटे मसरुत की दस साल पहले उसकी ही तांत्रिक क्रियाओं से मौत हुई थी। अब उसने बुआ की भी जान ले ली। शान मोहम्मद के मुताबिक शव को सुपुर्द ए खाक करने के बाद मामले में क्नार्सी पुलिस को तहरीर दी जाएगी। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार लिखित तौर पर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें