फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका रिकी देवी का फाइल फोटो - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव उटासनी में सोमवार की शाम ग्राम प्रधान की 22 वर्षीय पुत्रवधू की फांसी पर लटककर मौत हो गई। फंदे से उतारने के बाद शव को बेड पर लिटाकर ससुराल वाले फरार हैं। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को जानकारी दी। मृतका के मायके वालों ने पहुंचकर सामान की तोड़फोड़ की जिन्हें पुलिस कर्मियों ने किसी तरह रोका। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। देर रात दो लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने की तहरीर दी गई।
विज्ञापन

उटासनी निवासी 22 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी मानपाल की मौत की खबर गांव के चौकीदार ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो बेड पर शव पड़ा था। गले पर फंदे का निशान था। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल निवासी भावपुर थाना सहावर जिला कासगंज को जानकारी दी। देर शाम रिंकी की ससुराल पहुंचे भाई अनिल समेत अन्य मायके वालों ने रिंकी के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मानपाल के घर में सामान की तोड़फोड़ भी की। पुलिस वालों ने उन्हें समझाकर रोका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की सास चंद्रवती ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें