अलीगढ़ के सुरक्षा विहार इलाके में नव विवाहित युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। इस पर ससुरालीजनों का कहना है कि साड़ी को लेकर पहले बहू और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद बहू ने गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली। जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रही है। जानाकारी के मुताबिक बन्नादेवी देवी इलाके की सुरक्षा विहार कॉलोनी स्थित एक घर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि महिला की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। सुबह पति से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर लटक गई।