फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कंडक्टर बनने की कतार में बीएड, एमकाॅम, बीएससी डिग्री धारक, रोडवेज बस में टिकट काटती नजर आएंगी महलाएं

Sat, 19 Jul 2025 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिचालक बनने के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। कई उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं भी परिचालक बनने के लिए यहां पहुंचीं। 123 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
मसूदाबाद बस स्टैंड पर लगे रोजगार मेले में आवेदन करतीं महिला अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड, एमकॉम, बीएससी व बीटीसी समेत अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारक महिलाएं जल्द ही रोडवेज की बसों में यात्रियों के टिकट काटती नजर आएंगी। रोडवेज में 300 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 18 जुलाई को मसूदाबाद बस स्टैंड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं ने आवेदन किया।

विज्ञापन


परिचालक बनने के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। कई उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं भी परिचालक बनने के लिए यहां पहुंचीं। 123 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदकों का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही उनका इंटरव्यू भी लिया गया।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि जल्द ही मेरिट के आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा। इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 फीसदी आवेदक बीएड, बीटीसी, पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 55 प्रतिशत ने इंटर करने के बाद कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट ले रखा है। पांच प्रतिशत महिलाओं के पास एनसीसी का भी सर्टिफिकेट है।

कई बार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुकी हैं, लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही है। अगर परिचालक की नौकरी मिल जाती है तो घर की आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।- दामिनी, एमए, बीएड, ब्योहरा, इगलास

विज्ञापन

समय के साथ ही परिवार की जरूरतें व महंगाई बढ़ रहीं है। भले ही सरकारी न सही, लेकिन अगर संविदा परिचालक की भी नौकरी मिल जाती है तो एक हद तक आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा।- ऋतु, बीएससी, सहारनपुर, इगलास
जब तक घर के सभी सदस्य नौकरी या काम नहीं करेंगे तब तक घर का सही से खर्चा चला पाना बेहद मुश्किल भरा काम है। इसीलिए परिचालक की नौकरी पाने को आवेदन किया है।- कीर्ति, एमए, जशरथपुर, अकराबाद
कई नाैकरियों के लिए आवेदन कर लिया है, लेकिन बात नहीं बन सकी है। इसलिए भले ही चाहे शुरुआत छोटी सी नाैकरी से हो लेकिन हो जाए।- प्रियंका ज्योति, बीएसएसी, जलालपुर, खैर रोड
देश में नाैकरी के अवसर काफी कम है। अब घर के पास ही नौकरी करने का अवसर मिल रहा है तो इसके लिए आवेदन कर दिया है। उम्मीद है चयन आसानी से हो जाएगा ।- विमलेश, एमकाॅम, नीबिया कलां, कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें