फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेल में हुई पहचान, बनाया गिरोह, करने लगे पशु चोरी, 25 हजार के इनामी सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 03:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुखबिर की सूचना पर इगलास कोतवाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की टीम ने घेराबंदी की। वहां पर एक खेत में छिपे सत्यपाल, चंद्रपाल व कुलदीप को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने भैंस चोरी में संलिप्त गिरोह का खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच भैंस, तीन चाकू, एक स्कॉर्पियो, एक बाइक और नकदी सहित करीब 11 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीओ महेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इगलास कोतवाल नरेंद्र यादव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। वहां पर एक खेत में छिपे सत्यपाल निवासी करथला कोतवाली इगलास, चंद्रपाल व कुलदीप निवासी कन्होई थाना गभाना को पकड़ा गया। कुलदीप पर अतरौली कोतवाली से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

जेल में पहचान होने पर बनाया था गिरोह
सीओ के अनुसार पूछताछ में चंद्रपाल ने बताया कि एक मुकदमे में जेल में बंद होने के दौरान उन लोगों की आपस में जान-पहचान हुई थी। जेल से निकलने के बाद मिलकर गिरोह बनाया और भैंस चोरी करने लगे। चुराई गई भैंसों को सत्यपाल 20 हजार रुपये प्रति भैंस के हिसाब से खरीद लेता था। इसके बाद पैंठ में ले जाकर 70 से 80 हजार रुपये प्रति भैंस तक बेच देता था। इस गिरोह के दो सदस्यों सोमवीर उर्फ सुल्ला निवासी कन्होई थाना गभाना और यूनुस निवासी दरियापुर थाना जवां को 15 जुलाई की मध्यरात्रि करीब दो बजे पुलिस ने इगलास में गंग नहर के पास से मुठभेड़ में पकड़ा था। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी थी, जिनका इलाज कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


यहां से चुराईं भैंसें
गांव पहाड़ीपुर, सीतापुर, मोहनपुर, इगलास कस्बा, नगला नन्नू, रामनगरिया, कुआं गांव, बैलोठ, नौगवां व करथला। आरोपियों पर विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ के अनुसार गिरोह पर गोवध, पशु चोरी, आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में यह मुकदमे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें