फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को आग लगाकर महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महनगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहंशाहबाद की एक महिला ने बृहस्पतिवार रात को पारिवारिक कलह से तंग आकर खुद को आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शहनाज (36) निवासी जीवनगढ़ का निकाह 15 साल पहले शहंशाहबाद के युवक इशरार से हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी। परिवार में तीन बच्चे हैं। इशरार पेंटर का काम करता है। परिवार में खाने-खर्चे को लेकर दोनों में विवाद होता था। वाकया बृहस्पतिवार रात का है। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर शहनाज एक कमरे में गई और खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पत्नी को आग में लिपटा देख पति के होश उड़ गए। उसने जैसे-तैसे आग को बुझाया।
साथ ही पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर महिला के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया। इस पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौखिक तौर पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके आधार पर ही जांच जारी है। लिखित तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें