फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित टिकट काउंटर खुला, पहले दिन 70 रिजर्वेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जून से शुरू होने जा रही ट्रेन सुविधा को लेकर रेलवे ने आरक्षित टिकट काउंटरों को खोल दिया है। शुक्रवार को अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक काउंटर खुले। इस पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, मास्क पहनकर कतार लगाते हुए टिकट बुक कराए। शाम तक 22 हजार रुपये के करीब के 70 रिजर्वेशन हुए।
विज्ञापन

सर्वाधिक बुकिंग लोगों ने पूर्वांचल और बिहार के लिए की। सीएमआई संजय शुक्ला के मुताबिक यात्री आरक्षण काउंटरों पर आरपीएफ को तैनात किया गया था। टिकट खरीद को आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत कतार में लगाने की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई। जिसका पालन करते हुए लोगों ने टिकट खरीद की। सोमवार से यह काउंटर सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे। सीएमआई के मुताबिक गोमती एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्रा मेल, महानंदा एक्स्प्रेस, वैशाली एक्सप्रेस एक जून से अलीगढ़ से चलने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें