फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास से महिलाएं कर सकती हैं स्वयं की रक्षा

Sun, 16 Jun 2019 02:30 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
गैलेक्सी अपार्टमेंट में आयोजित शिविर में महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती मोनिका। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
अगर महिलाओं में आत्मविश्वास हो तो वह कहीं भी, किसी भी विपत्ति के दौरान अपनी रक्षा कर सकती हैं। स्वर्ण जयंती नगर स्थित गैलेक्सी टॉवर अपार्टमेंट की महिलाओं के अंदर यह सोच अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मानसिक रूप से दी गई। इसी के साथ-साथ यहां युवतियों, बच्चों तथा महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। 
विज्ञापन


ताइक्वांडो ट्रेनर मोनिका गुप्ता व उनकी सहयोगी अंशु गुप्ता, राखी वर्मा ने सबसे पहले सुबह सभी महिलाओं, बच्चों तथा युवतियों को किसी हमलावर के प्रहार से बचने के गुर सिखाए। पुरुषों के कमजोर अंग की कमजोरी बताते हुए उन पर काबू करना सिखाया।

इसी के साथ यहां मानसिक रूप से भी महिलाओं को किसी भी स्थिति में न घबराने की सलाह दी गई। बच्चों को अनजान बच्चों के साथ न खेलने तथा अनजान से दोस्ती न करने के लिए बताया गया। इस मौके पर मंजू अग्रवाल, ऊषा शर्मा, गुंजन, माही, कन्नू, सीया अग्रवाल, आयुषी, राकेश शर्मा, अंजू सैनी, अर्शी गुप्ता, कैलाश शर्मा, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


- महिलाओं के पास अगर कोई रक्षात्मक वस्तु नहीं है तो भगवान ने नाखून भी बचाव के लिए दिए हैं। धैर्य से उसका सही वार महिलाओं को बचा सकता है। - श्रुति दीक्षित, स्थानीय ग्रहणी। 

- हमें बच्चों की सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। रिश्तेदारों के यहां कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तो ऐसे में बच्चों को अपने साये से बाहर नहीं जाने देना चाहिए। - प्रभा गुप्ता, शिक्षिका। 

- आजकल के जमाने में बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। इस अभियान से काफी कुछ सीखने को मिला है। अपने अपार्टमेंट में सभी को हम सुरक्षा के प्रति सचेत भी करेंगे। - प्रहलाद अग्रवाल

- आज का समय बहुत खराब हो गया है। कई मामलों में यदि हम शांत दिमाग से सोचे तो तकनीक की मदद से भी हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। - ऊषा शर्मा, ग्रहणी। 

- सुरक्षा के प्रति कभी ध्यान ही नहीं दिया था। कार्यक्रम से स्वयं तथा बच्चों की सुरक्षा करने के बारे में जागरूक हुए हैं। आगे से हर घटनात्मक पहलू पर नजर रखा करूंगी। - राकेश शर्मा।  


अपार्टमेंट में यह हैं सुरक्षा तथा सुविधाएं
दिसंबर 2009 में इस अपार्टमेंट की नीम डाली गई थी। इसके बाद 2012 तक यह इमारत बनकर पूरी हुई। पांच मंजिला इस इमारत में 42 फ्लैट हैं। जबकि वर्तमान में यहां 30 परिवार रहते हैं। यह परिवार अधिकांश नौकरीपेशा, इन्वेस्टर आदि लोगों के हैं। अपार्टमेंट की आकर्षक इमारत, अच्छा वेंटीलेशन, विजिटर रजिस्टर, 24 घंटे दो गार्ड, बिना परमीशन अनुमति नहीं, अच्छी कंपनी के दस एचडी सीसीटीवी कैमरे, राहगीरों के लिए ठंडे पानी का वॉटर कूलर, पार्किंग एरिया आदि की यहां सुविधाएं हैं। 

राकेश आंटी के हाथों से बनी मक्के की कचोड़ी है पसंद
अपार्टमेंट में रहने वाली राकेश शर्मा के हाथों की बनी मक्के की कचौड़ी सभी लोगों को पसंद है। अक्सर जब भी कोई सामूहिक प्रोग्राम होता है तो सभी लोगों की डिमांड रहती है कि राकेश आंटी से मक्के की कचौड़ी बनवाई जाए। 

व्हाट्सएप ग्रुप पर चलती हैं शुभकामनाएं
अपार्टमेंट के अंदर सबसे पहले प्रहलाद अग्रवाल ने 2013 में पजेशन लिया था। प्रहलाद अग्रवाल ने पूरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के व्हाट्सएप नंबर को ग्रुप से जोड़ रखा है। इस ग्रुप में वह सबसे पहले परिवारों के सभी सदस्यों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद पूरे दिन ग्रुप में शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहता है। 
 
सोसाइटी ने उठाईं यह समस्याएं
सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल शंकर शर्मा व सेक्रेटरी राजीव गुप्ता ने अपार्टमेंट की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी सिस्टम खराब पड़ा है। मीटर कवर्ड नहीं हैं। मीटर का कंट्रोलर भी खराब है। इस संबंध में बिल्डर अंशुल चौधरी ने बताया कि हम पजेशन 2013 में दे चुके हैं। छोटी मोटी दिक्कतें जो भी हैं दूर करा दी जाएंगी। वहीं अगर फायर सेफ्टी सिस्टम में कोई तकनीकि खराबी आ रही है तो जल्द ही उसे ठीक करवाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बदलवाया भी जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें