फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लाल डिग्गी कार्यालय में महिलाओं ने तोड़े स्मार्ट प्रीपेड मीटर

विज्ञापन
लाल डिग्गी स्थित बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली कट जाने के विरोध में सिविल लाइन क्षेत्र के भमाैला इलाके की महिलाओं ने बुधवार दोपहर को लाल डिग्गी बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने घरों में लगे मीटरों को उखाड़ कर कार्यालय परिसर में लाकर तोड़ दिया। शाम को उखाड़े गए सभी 20 मीटरों को बिजली विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में फिर से घरों में लगवा दिया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर गरीबों का खून चूस रहा है। सरकार की घोषणा के बाद भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के निगेटिव बैलेंस के नाम पर बिजली काट दी जा रही है। यह सरासर धोखा है।


भाकियू नेता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं के हाथों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर थे, जो घरों से उखाड़कर साथ लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने वहां पहुंचकर मीटरों को फेंक कर तोड़ दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ गया।
विज्ञापन



सरकार के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने के आदेश के बाद भी बिजली काट दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने पहुंचकर महिलाओं को समझाकर शांत कराया।


महिलाओं को समझाया गया है कि सरकार ने नियम बदल दिया है और प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कर दिया गया है। जिन लोगों की बिजली कट गई है, उसे संज्ञान में आने पर चालू कराया जा रहा है। उखाड़े गए मीटरों को फिर से लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

पंकज तिवारी, अधीक्षण अभियंता, शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें