फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन अध्यक्ष समेत छह नामांकन हुए

Thu, 07 May 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
दि बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। पहले दिन ही अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह चौधरी ने नामांकन किया है। वहीं, सचिव पद के लिए हंबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए निशा गौतम, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद के लिए राजेश शर्मा तथा संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए हरिओम गिरी ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सात मई को भी जारी रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाराशर, चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी राकेश कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से बताया कि आठ मई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 16 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें