फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लाठी-डंडे लेकर शराब का ठेका बंद कराने पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
गांव कंचनपुर स्थित शराब के ठेका को हटाने के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंचनपुर के मजरा नगला बघेल में सरकारी देसी शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 50 महिलाएं लाठी-डंडों के साथ ठेका के सामने पहुंच गईं।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए ठेका गांव से हटाने की मांग की। उनका आरोप है कि ठेका गांव के पास होने के कारण दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। वह नशे में राहगीरों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं से गाली-गलौज करते हैं। इससे जिससे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि गांव के पुरुष भी आसानी से शराब खरीदकर घर पहुंचते हैं और नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट व बदसलूकी करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महिलाएं एकत्र होकर ठेका स्थल पर पहुंचीं और प्रशासन से ठेका गांव से दूर स्थानांतरित कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में अमरावती, प्रेमवती, सीमा, पूजा, सुखदेवी, विद्या देवी, नीरज देवी, ममता, चंद्रकली, महादेवा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें