फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: व्यायाम और योग से सेहत संवार रहीं महिलाएं

Fri, 05 Jun 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर महाराणा प्रताप पार्क में योग करतीं महिलाएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदलती जीवनशैली, बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम और मानसिक तनाव के दौर में महिलाएं अब अपनी सेहत के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हो रही हैं। शहर के सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर महिलाएं प्रतिदिन ओपन जिम और योग के माध्यम से खुद को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन



पार्कों में स्थापित ओपन जिम महिलाओं के लिए फिटनेस का प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। सुबह और शाम के समय यहां महिलाओं की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिलती है। प्रतिदिन लगभग 50 से 60 महिलाएं नियमित रूप से पहुंचकर विभिन्न फिटनेस उपकरणों पर अभ्यास करती हैं और योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।


महिलाएं साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग, वॉकर, ट्विस्टर और अन्य फिटनेस उपकरणों का उपयोग कर शरीर को सक्रिय रखने का प्रयास कर रही हैं। उनका कहना है कि नियमित व्यायाम और योग न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिलाओं का कहना है कि ओपन जिम की सुविधा मिलने से उन्हें महंगे निजी जिम पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें