एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं अपनी जिजीविषा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में समानता स्थापित करने में सक्षम हैं। वह डीएस कॉलेज में राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उप्र सरकार की ओर से आयोजित नारी संग नारी स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति स्त्री सशक्तीकरण के बिना संभव नहीं है।
इस दौरान चित्रकला शिविर में शिवानी सिंह, डॉ. दिशा झा, पूनम, डॉ. ममता बंसल, डॉ. एकता श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, डॉ. चंद्रावती, डॉ. सुभा जैन, शशि चौधरी, डॉ. अनु महाजन, डॉ. स्वाति गुप्ता, साक्षी राघव, डॉ. रेनू यादव, डॉ. पूनम रानी, डॉ. शुभ्रा ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नारी संघर्ष, जागरूकता और सशक्तीकरण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
सीए संजय अग्रवाल ने संत शिरोमणि संत रविदास की 650वीं जयंती पर उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल ने महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या का जिक्र किया। इस मौके पर प्रो. सुनीता गुप्ता, डॉ. आभा गुप्ता, प्रो. नीलम श्रीवास्तव, डॉ. रुचिन वर्मा, डॉ. नागेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।