फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Oct 2019 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 अक्तूबर को उसकी पत्नी घर पर सो रही थी। सुबह चार बजे उसके घर पर परिचित दो लोग घुस आए।

विज्ञापन


दोनों लोग तमंचे के बल पर उसकी पत्नी का अपहरण करके जंगल में ले गए। जंगल में बनी एक झोपड़ी में उसकी पत्नी के साथ दोनों परिचित आरोपियों सहित पांच लोगों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा है कि शिकायत करने पर वे जान से मार देंगे। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस प्रकरण में कोतवाल डीके त्यागी का कहना है कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है, घटना सही मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें