फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की थाने में बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने कार्रवाई न होने से परेशान होकर एसएसपी से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। सोमवार को वह अपनी शिकायत को लेकर थाना लोधा पहुंची, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

पीडि़ता ने करीब एक माह पहले एसएसपी से शिकायत की थी कि एक जनवरी 2025 को उसके पति की मृत्यु हो गई है। करीब तीन-चार माह बाद फेसबुक के माध्यम से आगरा के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। आरोप है कि नजदीकियां बढ़ने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर होटल में अनैतिक संबंध बनाए। एसएसपी के आदेश पर थाना लोधा में आरोपी धीरज सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। महिला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को महिला फिर से थाना लोधा पहुंची और कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुदकुशी के लिए मजबूर होगी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। कोतवाल हेमंत मावी ने बताया कि महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें