फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में 27 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान आशु, पत्नी देवराज के रूप में हुई है। ससुराल वालों का कहना है कि महिला खुदकुशी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात दुपट्टे के सहारे महिला ने फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब पति की नींद खुली और उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका ने अपने पीछे दो छोटे बेटों को रोते हुए छोड़ा है। क्राइम इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें