क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही करीब दस वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
आरोप है कि 55 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को बहलाकर खेत में ले गया। बच्ची की मां ने जब शाम करीब तीन बजे अपनी बेटी को घर के बाहर नहीं देखा, तो पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति बच्ची को जंगल की तरफ ले गया है। तलाशने पर आरोपी खेत में बच्ची के साथ संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।