यहां अज्ञात बदमाशों ने तिरुपति बिहारी कालोनी में घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। उसे गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का नाम जूली बताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि महिला एक ट्रांसपोर्टर की बीवी है। पता चला है कि महानगर के रामघाट रोड इलाके के बाइकर्स शरद गोस्वामी हत्याकांड में जेल जा चुके ट्रांसपोर्टर हरवीर सिंह चौधरी की पत्नी को पुरानी रंजिश के चलते निशाना बनाया गया।