अकराबाद के गांव सुहावली के पास बुधवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव दिनावली निवासी बंटी उर्फ गुरुदेव ने बताया कि वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक से सुहावली जा रहे थे। शाम करीब सात बजे सुहावली के पास पीछे से आ रहे लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।