फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्रक की चपेट से बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा

Tue, 24 Jun 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेनू अपने गांव में एक गमी की सूचना मिलने पर अपने भतीजे के साथ बाइक से वापस लौट रही थी, जैसे ही तालानगरी स्थित केला गोदाम चौराहा के पास पहुंची तभी उसी चौराहे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका रेनू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालानगरी सेक्टर एक में केला गोदाम चौराहे पर 23 जून शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला मौत हो गई। परिजनों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा भी किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन


जवां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छेरत की 35 वर्षीय रेनू गांव नया बांस नरेंद्रगढ़ी स्थित रिश्तेदारी में आई थी। 23 जून को अपने गांव में एक गमी की सूचना मिलने पर वह अपने भतीजे के साथ बाइक से वापस लौट रही थी, जैसे ही तालानगरी स्थित केला गोदाम चौराहा के पास पहुंची तभी उसी चौराहे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदार तालानगरी चौकी पर इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे, जिन्हें चौकी प्रभारी ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें