फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल की कैंसर पीड़ित महिला निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से पीड़ित टप्पल की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। महानगर की सीमा से बाहर कस्बे में संक्रमण का यह पहला मामला है। महिला नोएडा के एक हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी कराने गई थी। वहीं पर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 43 तक पहुंच गई है, जिसमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है और तीन मरीज निरोगी हो चुके हैं। वर्तमान समय में जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 40 है।
विज्ञापन

टप्पल की 52 साल की एक महिला कैंसर से पीड़ित है। 27 अप्रैल को महिला नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी कराने गई थी। 25 अप्रैल को कोविड-19 जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। जबकि एक मई की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हॉस्पिटल द्वारा सीएमओ को अवगत कराए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीज को जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रोटोकॉल के अनुसार संक्रमित महिला के घर के 200 किमी के दायरे में बैरीकेडिंग कर सील करा दिया गया है। वहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहां से 11 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संक्रमित के घर के पास अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इससे पहले मिर्जा चांदपुर में एक मामला आया था, लेकिन मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें