अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला का युवक ने बरगला कर अश्लील वीडियो बना लिया फिर ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर उसने महिला का वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसके पति का परिचित सहारनपुर के तितरो का रिंकू उर्फ मनप्रीत उसके घर आता था। इसी बीच बातों में फुसलाकर महिला को वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं देने पर घर में रखा उसके पति का मोबाइल चोरी कर ले गया।
बाद में उसी मोबाइल से महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर दी। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अब कार्रवाई तय की जाएगी।