फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजबहा में उतराता मिला युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लाल गढ़ी के समीप रजबहा से रविवार की शाम एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया युवक की मौत डूबने से हुई लगती है, वह नशे का आदी था, उसकी अपनी पत्नी से भी अनबन चल रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव के विष्णु (27) के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर से निकल गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा, उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के किसान रजबहा की ओर गए तो उन्होंने युवक का शव पानी में उतराता देखा। शव की पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक नशे का आदी था, उसकी अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। पत्नी चार-पांच वर्षों से मायके में रह रही है। संभावना है कि वह नित्य क्रिया को गया हो और रजबहा में फिसलने से उसमें डूब गया हो। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करा लिए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें