फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की दहेज के लिए हत्या, पति सहित छह पर मुकदमा

विज्ञापन
उमा । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में विवाहिता की दहेज में पांच लाख रुपये के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। वहीं पति सहित छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना 27 जून की सुबह की है। जहांगीरपुरी दिल्ली की उमा की शादी 25 नवंबर 2016 को मुकुंदपुर के संदीप संग हुई थी। पिता श्यौराज सिंह के अनुसार शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे थे। इसे लेकर कई बार ससुरालियों को समझाया भी गया था। मगर घटना वाले दिन सुबह 8 बजे उमा ने खुद फोन पर जानकारी दी कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। इस खबर पर उन्होंने अपनी दूसरी बेटी व दामाद को मुकुंदपुर भेजा तो पता चला कि ससुरालियों ने उमा की हत्या कर दी। इस खबर पर वे खुद यहां आ गए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को सौंप दिया। इस मामले में श्यौराज की तहरीर पर पति संदीप के अलावा जेठ कन्हैया, ससुर पोखपाल, जेठानी वर्षा, ननद पुष्पा व पूनम को नामजद किया है। इंस्पेक्टर मडराक वीरेंद्र भारती के अनुसार मामले में नामजद संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें