महिला अपने बेटे के साथ जयगंज में कपड़ा खरीदने गई थी। वहां आरोपी अपने साथी के साथ पहुंच गया और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक इलाके में एक महिला से युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा है कि 29 सितंबर दोपहर तीन बजे वह अपने बेटे के साथ जयगंज में कपड़ा खरीदने गई थी। वहां राशिद अपने साथी के साथ पहुंच गया और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी गई।
महिला ने बताया कि बेटा डर के चलते रोने लगा और मां को छोड़ने की गुहार लगाने लगा। फिर भी आरोपी युवक जबरन महिला को खींचकर ले जाने लगा। महिला के पास मोबाइल से बनाई गई वीडियो की रिकार्डिंग भी है, जिसमें आरोपी युवक उसे तेजाब फेंकने व परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सासनी गेट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।